फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में लग गए 150 खंभे और तीन ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में सौभाग्य योजना के हकीकत को उजागर करते हुए एक खबर ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से प्रकाशित की गई है। इसे पढ़ने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया है। क्षेत्र में विद्युतीकरण कर रही कार्यदायी संस्था एल एंड टी के कर्मचारी आनन-फानन में पहुंचे और गांव की तस्वीर बदलने में लग गए। करीब तीन दिन पहले से गांव में विद्युतीकरण को लेकर काम तेजी से हो रहा है। कर्मचारियों ने मिलकर 150 खंभे, तीन ट्रांसफार्मर लगाने के साथ तार जोड़कर अधिकतर घरों को रोशन कर दिया। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी राहुल वर्सनिया ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। शनिवार तक हर घर को रोशन कर दिया जाएगा। प्रधान भुआल यादव ने कहा कि कुछ जगहों पर लोग सरकारी जमीन में पोल नहीं लगाने दे रहे हैं। इसका खामियाजा उन्हें ही अंधरे में रहकर भुगतना पड़ेगा। इधर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कोई सरकारी कार्य में बाधा डालेगा तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें