फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर मुहल्ला के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर के दुरहिया मुहल्ला में एक टेंट हाउस है। जनकपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में टेंट का सामान गया था। शनिवार को कर्मचारी सामान लेकर टेंट हाउस पर आ रहे थे। इसी दौरान शाम को करीब साढ़े चार बजे जुनेदपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे बहादुरपुर गांव निवासी श्रीनिवास (20), मोहन (22) और नान्हू राम (25) दब गए। आसपास मौजद लोगों ने आनन-फानन में तीनों को निकाला। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को देने के बाद तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें