फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा गगन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शिव की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि पर सोमवार को हर ओर भक्तिमय वातावरण रहा। देवाधिदेव महादेव की उपासना के लिए मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भोर से देर रात तक बाबा के दर्शन-पूजन और अभिषेक के लिए आस्थावानों की कतारें लगी रहीं। जिले में हर तरफ भक्ति गीतों के साथ हर-हर बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। भोर की आरती के बाद मंदिरों के पट भक्तगणों के लिए खुल गए। इसके बाद दर्शन- पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। शिवालय पूरे दिन हर- हर महादेव के नारे से गूंजते रहे। महाहर धाम में महादेवा मंदिर, सोमेश्वर महादेव के मंदिर पर अत्यधिक भीड़ लगी थी। सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। बाजारों में भी खासी चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन

शहर के बड़ा महादेवा, लालदवाजा स्थित अभयेश्वर महादेव, अति प्राचीन शिव मंदिर मिश्र बाजार, बाबा अमरनाथ, चीतनाथ स्थित कोटेश्वर नाथ आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्त उमड़े रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर के महादेवा मंदिर, सोमेश्वर महादेव, मनोकामना देव अज्ञैर महादेवा मंदिर पर भोर में ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। औड़िहार संवाददाता के अनुसार हजारों भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक किया। इसी क्रम में सैदपुर के बूढ़े नाथ महादेव मंदिर, संगत घाट मंदिर, औडिहार के वराहरूप मंदिर, बिछुड़ननाथ महादेव मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही। मतसा संवाददाता के अनुसार झारखंडी महादेव मंदिर, मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, बुढ़वा महादेव मंदिर, भगीरथपुर शिव मंदिर, देवरिया महेश्वरनाथ मंदिर, महेवा शिव मंदिर ढढ़नी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जमानियां संवाददाता के अनुसार बड़ी संख्या में भक्तों ने पक्का घाट पर गंगा में स्नान करने के बाद बाबा का अभिषेक और दर्शन-पूजन किया। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम रमेश मौर्य, सीओ तेजबीर सिंह, कोतवाली प्रभारी हेमन्त कुमार सिंह मंदिरों का भ्रमण करते रहे। इसके साथ ही देवकली चकेरी धाम स्थित शिव मंदिर, जखनिया क्षेत्र के बुढ़ानपुर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, करीमुद्दीनपुर ऊंचाडीह के नागेश्वर महादेव मंदिर, असावर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, भांवरकोल के भदौरा स्थित भदेश्वरनाथ मंदिर, गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर, कासिमाबाद के सुकहा स्थित शिव मंदिर में दिन भर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें