सादात। कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मरदापुर से सम्बद्ध पांच कालेजों में आयोजित स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के चौथे दिन प्रशिक्षुओं ने ज्ञानोपयोगी गुर सीखे। मैनेजिंग डाइरेक्टर डॉ. विजय कुमार यादव ने बीएड-बीटीसी छात्र-छात्राओं को स्काउट के महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षक जिला संगठन कमिश्नर दिनेश सिंह यादव, प्रमोद यादव, गोवर्द्धन गुप्ता, गाइडर अंजली, पूजा, अमृता चौहान ने चौथे दिन विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सह निदेशक धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य डा. जेएस यादव, राजेश शर्मा, हरिशंकर मिश्रा, सुधीर, छोटेलाल, कैलाश यादव आदि के साथ ही प्रशिक्षणार्थी प्रियंका, सुनीता जायसवाल, प्रतिमा प्रजापति, नूरजहां खातून, सत्या तिवारी, प्रीति, नम्रता सिंह, संगीता, आरती, आराधना, शिल्पा गुप्ता, पृथ्वीराज, धीरज जायसवाल, योगेश, विपिन, पंकज, सतीश आदि उपस्थित थे।