गाजीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक रविवार को आमघाट सहकारी कालोनी स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें समिति के विस्तार, दहेज मुक्त विवाह एवं महर्षि परशुराम की जयंती मनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडित सीताराम उपाध्याय ने समिति की महिला प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव रखा जिले सहर्ष स्वीकार कर लिया गया। विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि विकास भवन चौराहा का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष से मिलकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की जाए। अन्य वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार तिवारी, पंडित गंगाधर सुमन, हरिजी, शिवश्याम उपाध्याय, आनंद कुमार तिवारी, पप्पू पांडेय, अरविंद कुमार उपाध्याय, भैरोनाथ पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, रमावती चौबे, विमला देवी, बबिता देवी आदि उपस्थित थे। संचालन बृजकुमार मिश्र ने किया।