फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व हिंदू महासंघ तथा हिंदू युवा वाहिनी की संयुक्त बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आगे की कार्रवाई के साथ ही नगर में समरसता के साथ रविदास जयंती मनाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा योगी आदित्यनाथ महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को सजा दिलाने के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी जाएगी। नगर में रविदास जयंती को समरसता के साथ भव्य तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। अंत में दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, गोपी, विपिन श्रीवास्तव, मनोज कुमार मौर्य, अनीश कुमार अग्रहरि, सौरभ सिंह, राकेश सिंह, सुरेश कुमार, रामबाबू, अमित, मुकुल, विवेक सिंह, राजकुमार, सुनील, ओमप्रकाश, चंदन, रोशन, विशाल, धीरेंद्र, शैलेंद्र, संजय, मन्नू, हिरेंद्र सिंह, मनीष, अमितेश दुबे, बीके सिंह, एसके पांडेय, अभिषेक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें