फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में बेहोश होकर गिर पड़े विधायक सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। क्षेत्रीय विधायक सुभाष पासी की मंगलवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करते हुए हालत बिगड़ गई और वह सदन में ही बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से स्थिति गंभीर देख उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शाम करीब चार बजे तक उन्हें होश आ गया था।
विज्ञापन

मालूम हो कि विधायक सुभाष पासी के पैतृक गांव डिहियां में सोमवार को गया का श्राद्ध भोज था, जिसमें वह सुबह से ही जुटे थे। लगातार जुटे रहने के बाद सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे खाली होकर वह सैदपुर पहुंचे थे और बिना आराम किए लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। अगले दिन पुन: वह लखनऊ विधानसभा में होने वाले बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंच गए। इसके बाद सपा द्वारा बजट को लेकर बाहर ही धरना किया गया। बाद में सपा-बसपा के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान वेल में जाकर नारेबाजी की। इसी बीच विधायक सुभाष पासी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वेल में ही गिर पड़े। तत्काल उन्हें लोग अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। शाम को करीब चार बजे उन्हें होश आया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें किसी से बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें