फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्ट अनावरण कर सार्वजनिक शौचालय लोकार्पित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने वार्ड संख्या-16 कपूरपुर के रजदेपुर मुहल्ले में स्थित पुराने सार्वजनिक शौचालय का पुनर्निर्माण कराकर आमजन को उपयोग के लिए पट्ट अनावरण कर लोकार्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस सार्वजनिक शौचालय का पुनर्निर्माण कराया गया है। शौचालय में कुल दस सीट का निर्माण किया गया है। इसमें महिलाओं के लिए पांच एवं पुरुषों के लिए पांच सीट का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार स्वच्छता के प्रति अति जागरूक है। देश के प्रधानमंत्री ने आज से साढ़े चार वर्ष पहले स्वच्छता के प्रति लोगों का आह्वान किया था, आज वह एक अभियान बन चुका है। इसके अंतर्गत नगर में नि:शुल्क डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की गयी। आज यहां इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कर आपको सौंप दिया गया। इसके उपयोग के साथ-साथ इसके सही रख-रखाव की जिम्मेदारी भी आप सभी की है। उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि चार जनवरी से 30 जनवरी तक स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 कार्यक्रम चलेगा, जिसमें आप सब अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखते हुए इस अभियान को गति प्रदान करते हुए गाजीपुर नगर पालिका को अच्छे से अच्छा रैंक दिलाने में सहयोग प्रदान करें। स्थानीय सभासद प्रतिनिधि शहबान अली ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, सभासद अनिल वर्मा, अशोक मौर्या, सुशील वर्मा नपा सफाई निरीक्षक प्रकाशचंद्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रायगंज वार्ड के सभासद कुंवर बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें