फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत सुहवल की टीम को ओवरआल चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर(गाजीपुर)। नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के परिसर में 66वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूरे ब्लॉक के प्राथमिक एवं जूनियर के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। न्याय पंचायत सुहवल की टीम ओवरआल चैंपियन रही जबकि नौली न्याय पंचायत की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालिकाओं की 50 मीटर की दौड़ में पुतुल पहले, तेतरी दूसरे, 100 मीटर में मुस्कान प्रथम, तेतरी द्वितीय, 200 मीटर में मुस्कान पहले, साजन दूसरे, प्राथमिक वर्ग के बालकों की 50 मीटर में विनय प्रथम, जयप्रकाश द्वितीय, 100 मीटर में आकाश पहले, धनंजय दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में रीता कुशवाहा प्रथम, करिश्मा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु पहले, रीता कुशवाहा दूसरे, 400 मीटर की दौड़ में नूरफ्शा प्रथम, पुष्पा द्वितीय, जूनियर बालकों की 100 मीटर में शहजाद पहले, विकी दूसरे, 400 मीटर में अभिषेक प्रथम, सुकेश राजभर द्वितीय, 600 मीटर में दुर्गाप्रसाद तथा खो-खो में बीएसडी पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। समूह गान में सुहवल न्याय पंचायत विजेता रही। इससे पहले मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेवतीपुर मुकेश कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर तथा झंडारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेवतीपुर के थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर प्रवीण शुक्ल, कृष्णकुमार सिंह, भगवती प्रसाद तिवारी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विजेंद्रनाथ सिंह, संजय खरवार, प्रेम उपाध्याय, श्रीकांत मिश्र, अवधेश सिंह, अखिलेश सिंह, राधेश्याम, अनीता चौरसिया, मनोरमा सिंह, डिपल आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव तथा संचालन भगवती प्रसाद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें