फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कस्बा के ग्राम पंचायत चकफरीद में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने से एक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक उसमें रखा हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मवेशी के बचाने में एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चकफरीद गांव निवासी देवनारायण रोज की तरह मंगलवार की रात भी परिवार के अपनी रिहायशी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। इसके बाद जिसे जो भी साधन मिला, उसके सहारे पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। देवनारायण झोपड़ी के कोने में बंधे मवेशी को खोलकर आनन-फानन में बाहर निकाला। इस दौरान वे हल्के रूप से झुलस गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। झोपड़ी जलने के बाद पीड़ित का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें