जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में स्थित एक मकान की छत पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात नवजात शिशु रोता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का मेडिकल कराकर सीडब्लूसी बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।
देवरिया गांव निवासी उमा खरवार के घर के छत पर छप्पर के अंदर उपला रखा हुआ है। आज सुबह करीब छह बजे उसका नाती झमेलू छत पर पहुंचा। इसी दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। वह उपला के पास गया तो देखा एक नवजात शिशु पड़ा हुआ था। उसने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। बच्चे को देख परिजन घबरा गए और नवजात को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और उन्हें सारी बात बताई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला लक्ष्मीना और प्रमिला के साथ गाजीपुर महिला एंव बाल चिकित्सालय भेजा। प्रमिला ने बच्चे को अपने साथ रखने की इच्छा जताई। इस संबंध में चौकी पुलिस ने बताया कि नवजात को सीडब्लूसी बाल कल्याण समिति की बबिता गुप्ता से वार्ता कर उनके हवाले किया गया है। इसके बाद नवजात को इलाहबाद भेजा जाएगा। जहां से नवजात के भरण पोषण के लिए आवेदनकर्ता प्राप्त कर सकता है।