मुहम्मदाबाद। समाजवादी पार्टी मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को डाक-बंगला स्थित पाटी कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश राय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश संगठन द्वारा एक बूथ, दस यूथ की ग्राम इकाई स्तर की सूची पर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी का परचम फहरा सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारी गांव-गांव, घर-घर जाकर नए युवाओं को जोड़कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अभी से कमर कस लें।
बैठक में मुहम्मदाबाद सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निरंजन प्रसाद की दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रामधारी यादव, महासचिव संतोष राय, गंगासागर यादव, मंगला यादव, श्याम नारायण यादव, श्याम बहादुर राय, रविंद्र यादव, पारस यादव, उमेश यादव, नागा यादव, शाहिद खान, कैलाश यादव, विजयशंकर यादव, मनीष गुप्ता, अतुल तिवारी, लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चंद्रमा यादव एवं संचालन सचिव संतोष राय ने किया।