फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री को विद्युत कर्मियों ने सौंपा मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के अतिरिक्त महामंत्री विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश निर्भय नारायण सिंह ने कर्मियों के साथ निरीक्षण भवन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही उसके जल्द समाधान की मांग की। इस पर उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि संविदा/निविदा कर्मियों/प्राइवेट मीटर रीडरों/प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटरों/प्राइवेट विद्युत विच्छेदन टीम का भुगतान ठेकेदार/बिचैलियों को हटा कर सीधे विभाग द्वारा किया जाए। संविदा कर्मियों के वेतन से की गई ईपीएफ कटौती में किए गए घोटाले की जांच की कराई जाए। टीजी-2 एवं कार्यालय सहायकों का ग्रेड पे छठे वेतन आयोग में 42 सौ रुपये एवं श्रमिकों का 26 सौ रुपया करने के साथ ही टीजी-2 से जेई के पद पर पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर कराया जाय। सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। संगठन के प्रदेश महामंत्री गिरीश कुमार पांडेय सहित 155 लोगों पर फर्जी मुकदमे लादे गए, जिसमें संविदाकर्मियों/नियमित कर्मचारियों को एक माह से दो माह तक अनावश्यक रूप से लखनऊ जेल में रखा गया, जो कर्मचारी उत्पीड़न है। तत्काल फर्जी मुकदमा वापस लिया जाय। दीपावली से पूर्व अनुग्रह धनराशि (बोनस वर्ष-2017-18) का भुगतान किया जाए। ऊर्जा मंत्री एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने विद्युत कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र मांगों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस पर सभी विद्युत कर्मियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे निचले पायदान के व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौपने के समय प्रदेश मंत्री विजयशंकर राय, विनय तिवारी, जयप्रकाश, इंतजार अहमद, अमित कुशवाहा, अजय विश्वकर्मा, प्रवीन सिंह, अश्वनी सिंह, संजय यादव, शशिकांत कुशवाहा, जितेंद्र सिंह आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें