फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों की उपस्थिति में बैठक राइफल क्लब के सभागार में मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संपन्न कराने के लिए आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा जिला विद्यालय निरीक्षक संयुक्त रूप से परीक्षा तिथि को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व प्रश्न पत्र निर्धारित केंद्र के केन्द्र व्यवस्थापक को सुरक्षित रूप से प्राप्त कराने का दायित्व निभाएंगे। परीक्षा को शुचितापूर्वक एवं नकल विहीन कराए जाने के लिए एक सचल दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्राचार्य डायट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक का संयुक्त रूप से एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रत्येक केन्द्र में नामित पर्यवेक्षक की देख-रेख में प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट को खोला जाएगा। परीक्षा संपादित कराए जाने के बाद उत्तर पुस्तिका को सील्ड किया जाय। कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर नामित पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रश्न पत्रों को खोले जाने एवं परीक्षा संपादित कराए जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील्ड किये जाने की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। इस आशय का प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। सुरक्षा की व्यवस्था को देखते हुए डायट प्राचार्य ने बताया की ज्यादा संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र एवं केन्द्र व्यवस्थापक को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा के समय किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें