दिलदारनगर(गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के नवागत सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त केके मिश्रा ने शनिवार को दिलदारनगर आरपीएफ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उपस्थित आरपीएफ कर्मियों से आवश्यक पत्रावलियों की जांच कर संतुष्ट दिखे। उन्होंने आवश्यक हिदायत देते हुए कहा कि रेल यात्री संरक्षा, सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। रेल हित और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ महिला यात्रियों की सुरक्षित यात्रा ही हमारी प्राथमिकता है। जीआरपी के सहयोग से चेनपुलिंग, रेल अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी प्रकार से रेल परिचालन में गतिरोध पैदा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार के साथ मंडल सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त ने नवनिर्मित आरपीएफ बैरक का भी जायजा लिया। इस दौरान जीआरपी प्रभारी डीपी यादव, आरपीएफ थाने के एसआई अनिल कुमार, एएसआई केपी सिंह, घनश्याम यादव, विकास कुमार, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार राय आदि उपस्थित थे।