फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी की टीम ने जीता खिताब (युवा पेज)

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर(गाजीपुर)। हनुमान चबूतरा के मैदान में चल रहे तीन दिवसीय फ्री-शील्ड कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार की शाम फाइनल मुकाबला हनुमान गढ़ी गहमर एवं नागा बाबा गहमर के बीच खेला गया। दिलचस्प मुकाबले में हनुमानगढ़ी की टीम 24-21 से विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हनुमान गढ़ी, नागाबाबा, बरेना, देवनिया, वीर क्लब, बाल विनोद क्लब, राज क्लब सहित कुल 20 टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल हनुमान गढ़ी और देवनिया के बीच खेला गया। इसमें हनुमान गढ़ी की टीम ने 25-20 के अंतर से बाजी मारी। दूसरा सेमीफाइनल नागा बाबा एवं बरेना के बीच खेला गया जिसमें नागा बाबा की टीम ने 23-16 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला हनुमान गढ़ी एवं नागाबाबा गहमर के बीच हुआ। दिलचस्प मुकाबले में हनुमान गढ़ी ने 24-21 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच के रेफरी मुन्ना सिंह एवं नौशाद खां, लाइनमैन काजू, मनीष, मंगरु एवं सुमित तथा मैच के स्कोरर रामू एवं सौरभ रहे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विजेता टीम को शील्ड एवं स्मृ़ति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल भारतीय संस्कृति से जुड़ा प्राचीन खेल है, जो पुराने समय से काफी प्रचलित रहा है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस खेल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इस अवसर पर मेदिनीपुर के प्रधान दीपक सिंह, मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा चौरसिया, जावेद खान, जमशेद खान, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, संजय सिंह, अनिल यादव, धर्मेंद्र सिंह, हृदयनारायण सिंह, विवेक सिंह, विनय बवाली, अंकुर सिंह, सुमित सिंह, गौरी चौरसिया, हथौरी के प्रधान सत्येंद्र सिंह, लालबहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह बाचा, दोन बहादुर सिंह, राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें