फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में पानी उपलब्ध कराने को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। जमानिया-उसिया-गोड़सरा माइनर में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने आस्तीन चढ़ा ली। आंदोलनकारियों ने माइनर में धरना दिया और खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद याहिया खान ने कहा कि जमानिया-उसिया-गोड़सरा माइनर में पानी की मांग को लेकर चार दिन पहले उप जिलाधिकारी सेवराई से मिल कर मांगपत्र दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि अगर चार दिन के अंदर माइनर में पानी नहीं आएगा तो क्षेत्र के किसान धरना देने को मजबूर होंगे। संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते चार दिन बीतने के बाद भी माइनर में पानी नहीं आया। इससे आक्रोशित होकर किसानों को धरना देने को विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह धरना अनिश्चितकालीन है। यह तब तक चलेगा जब तक माइनर में पानी नहीं आ जाएगा। उन्होंने कहा कि माइनर में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई तो दूर धान के बीज सूख रहे हैं जिससे किसान चिंतित हैं। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव बलवंत सिंह सिकरवार ने कहा कि प्रदेश की सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। यही कारण है कि अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांग पूरा होने तक धरना चलता रहेगा। इस मौके पर नवाब खान, शमीम खान, वीरेंद्रनाथ चौबे, दीनानाथ, रियाज खान, शहाबुद्दीन खान, अरशद खान, सोहेल खान, इरफान खान, नसीम खान, शमशाद खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें