फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार(गाजीपुर)। बाल विकास परियोजना सैदपुर के तहत क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गुरुवार को पोषाहार का वितरण किया गया। पोषाहार प्राप्त कर गर्भवती महिलाएं एवं बच्चों में काफी खुशी देखी गई। इस मौके पर पोषाहार के फायदे तथा बच्चों के पालन पोषण से संबंधित जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश के पर पूरे क्षेत्र में सीडीपीओ समेत मुख्य सेविकायें आदि ने इस पोषाहार वितरण कार्यक्रम को लगन एवं निष्ठा के साथ पूरा किया। सभी 285 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य सेविकाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को पोषाहार की खूबियों एवं बच्चों के देखभाल की प्रमुख जानकारियों से अवगत कराया। क्षेत्र के औडिहार, शादी-भादी, खानपुर, अमेदा, भभौरा, महमूदपुर, डहरा कला आदि में केंद्रों पर बच्चों की अच्छी उपस्थित दिखी। नगर क्षेत्र के आराजीगंज, राजीव नगर, में सभासद राजकुमार ने पोषाहार का वितरण किया। इस अवसर पर शैलेश पांडेय, रीना सोनकर, किरन वर्मा, सविता शर्मा, साधना आदि उपस्थित रहीं। प्रभारी सीडीपीओ बेबी श्रीवास्तव समेत अन्य मुख्य सेविकाओं ने केंद्रों का सघन निरीक्षण करते हुए पोषाहार वितरण में निरंतरता बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें