फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद आक्रोश में किया पत्नी का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नरयनापुर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा के बाद आक्रोश में उसने गड़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश ने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाने के नरयनापुर निवासी सुनीता (28) की गुरुवार को गड़ासे से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। वारदात के बाद मृतका के पिता मंगनी राम ने दामाद रमेश राम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर सुधाकर राय को पता चला कि हत्यारोपी रमेश राम करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं। यह सूचना मिलते ही वह पुलिस कर्मियों के साथ शाम साढ़े पांच बजे मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते रमेश भागना चाहा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने रक्त रंजित शर्ट और हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया। गिरफ्त में आए हत्यारोपी पति ने बताया कि मेरी पत्नी सुनीता और मेरे बीच आपसी संबंध को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसे लेकर आए दिन हम लोगों में झगड़ा होता था। गुरुवार की आक्रोश में आकर मैंने गड़ासे से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। टीम में मनोज कुमार सिंह, संदीप कुमार, राधेश्याम चौरसिया, राजेश कुमार आदि शामिल रहे। घटना के कुछ घंटे बाद ही मामले का खुलासा होने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें