पीजी कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डा. एसएन सिंह एवं डा. जेके सिंह राव के निर्देशन में हेतिमपुर और लंगरपुर गांव में नशा मुक्ति अभियान रैली निकाली। लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया।
रैली में शामिल स्वयंसेवक गांधी जी का था संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश, ज्ञान का प्रकाश फैलाना है, नशे को दूर भगाना है, घर-घर अलख जलाएंगे, नशे को दूर भगाएंगे। नशे को छोड़ रिश्ते जोड़ो आदि नारों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक करते हुए चल रहे थे। नशा छोड़ने के लिए लोगों को व्यावहारिक तरीके जैसे योग, व्यायाम, खेलकूद, सामूहिक वार्तालाप आदि के बारे में बताया। शाम को आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष पर्यावरण डा. प्रमोद कुमार मिश्रा ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जाए के संबंध में बताया।