फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग में आने पर मनुष्य का जीवन सुधर जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
मतसा(गाजीपुर)। क्षेत्र के सब्बलपुर रामलीला मैदान में पांच दिवसीय संगीतमय रामकथा एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है। प्रथम दिन सोमवार को कथा सुनाते हुए साधनाजी ने कहा कि जिस प्रकार पारस पत्थर के संपर्क में आने से लौहखंड स्वर्ण बन जाता है ठीक उसी प्रकार सत्संग में आने पर मनुष्य का जीवन भी सुधर और संवर जाता है। अग्नि के पास बैठने से गर्मी और बर्फ शिला के पास बैठने पर सर्दी का आभास होता है। उसी प्रकार सत्संग में बैठकर भगवान के गुणों को निरंतर श्रवण करते रहने से भगवान के उत्तम गुणों का समावेश जीव के अंदर हो जाता है। इस आयोजन में विनोद श्रीवास्तव, कैलाश यादव और भिखारी महाराज ने भी कथा का अमृत पान कराया। कथामंच का संचालन रामदत्त यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें