फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं पोषित करेगी मातृ वंदना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

अल्पपोषित गर्भवती महिलाओं को पोषित करने का जिम्मा अब मातृ वंदना ने ले लिया है। दो माह के अंदर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 2768 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हुई हैं। इस योजना से पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को प्रसव तक तीन किश्तों में पांच हजार रुपये का भुगतान उनके खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन

कुपोषण को जड़ से समाप्त करने को लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर बना हुई है। अल्प पोषण के चलते अधिकांश गर्भवती महिलाओं प्रसव के समय कमजोर बच्चों को जन्म देती है। साथ ही उनके जीवन काल को भी यह अल्पपोषण काफी प्रभावित करता है। ऐसे में आर्थिक कमजोर महिलाओं के गर्भवती होने से लेकर प्रसव तक तीन किश्तों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपये का भुगतान उनके खाते में किया जाएगा। इसका लाभ सिर्फ पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को मिलेगा। गांवों में तैनात आशाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं का फार्म भरने के साथ इसे ब्लाक पर जमा कर दिया जाता है। ब्लाक पर तैनात बीसीपीएम द्वारा फार्म को एमसीटीएस के माध्यम से इस योजना के पोर्टल पर भेजा जाता है। पंजीकरण होने के बाद गर्भवती महिला को प्रथम किश्त में एक हजार, छह माह बाद दूसरे किश्त के रूप में दो हजार और प्रसव के बाद तीसरे किश्त के रूप में 2 हजार रुपये खाते में भेजा जाता है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रभुनाथ ने बताया कि इस योजना का लाभ पहले गर्भधारण पर ही गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। ऐसी गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ दिलाने की जिम्मेदारी आशाओं को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें