फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। विहंगम फाउंडेशन सेवा एवं शिक्षा समिति की ओर से साक्षरता बढ़ाओ, स्वरोजगार लाओ योजना के अंतर्गत ढढ़नी एलसीसी पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पेंसिल, कलम, कला की कापी, किताब फाउंडेशन के प्रदेश संचालक दिग्विजय राय ने प्रदान की। कार्यक्रम में साक्षरता बढ़ाओ, स्वरोजगार लाओ योजना का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर फाउंडेशन के प्रदेश संचालक दिग्विजय राय ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है। यह सबसे अमूल्य धन है। शिक्षा ग्रहण करने का कोई समय न ही कोई उम्र निर्धारित है। जब तक लोग खुद शिक्षित नहीं होंगे समाज को शिक्षित नहीं कर सकते। साक्षरता दर को बढ़ाना होगा तभी हम एक शिक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक-प्रबंधक अरविंद राय, शुभम राय, संजीव सिंह, अजितेश राय, राज गुप्ता, रवि यादव, संतोष भारद्वाज, प्रज्ञा राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें