फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : रेल राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आने वाले दिनों में चीन तथा जापान से भी भारत आगे निकल जाएगा। आर्थिक मामलों में भारत दुनिया का सातवां देश है। आर्थिक क्षेत्र में भारत का भविष्य और उज्ज्वल है। भारतीय संविधान के उद्देश्यों की परिधि में सामाजिक समरसता और आर्थिक विषमता दूर करने का काम लगातार जारी है। शुक्रवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पूर्वांह्न साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस के सभी प्रभाग सहित पीएसी, एनसीसी के कैडेटों ने हिस्सा लिया। इनकी अगुवाई सीओ लाइन हृदयानंद सिंह ने की।
विज्ञापन

शुक्रवार को परेड की सलामी के दौरान पुलिस महकमे ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। परेड ग्राउंड में बहुरंगी झांकियां भी देखने का मिलीं। सीओ लाइन और आरआई के नेतृत्व में जिला पुलिस के अलावा पीएएसी, आर्म्स पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड तथा एनसीसी के जवानों ने भी परेड में बेहतर प्रदर्शन किया। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने सबको भारतीय संविधान को सुरक्षित तथा गरिमामयी बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रमुख स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय उचौरा, मरदह की बच्चियों ने डंबर तथा लेजिम की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही बटोरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय करंडा, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, मेरी सिटी एकेडमी, सेंट जांस, लूदर्स कांवेंट, जवाहर नवोदय, शाहफैज, जी माउंट लिट्रा तथा सनसाइन पब्ल्कि स्कूल जमानियां के बच्चों की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। जीडी ड्रिज्म डांस क्लासेज की बच्चियों ने बंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। समारोह में विधायक अलका राय, डीएम के बालाजी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवब्रत चौबे, अखिलेश सिंह, रेल राज्यमंत्री के निजी सचिव सिद्धार्थ राय, प्रतिनिधि सुनील सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री सिन्हा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल स्वतेंद्र प्रकाश को प्रशस्ति पत्र दिया। एसआई रामअधार, कास्टेबल विनोद शंकर, फायरमैन राजेंद्र यादव को भी सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन से पहले श्री सिन्हा भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें