फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय विकासखंड में गुरूवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एआर को-आपरेटिब एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त अब तक लाभार्थियों के खाते में नहीं गई है। ग्राम तियरी एवं फुल्ली के ग्राम पंचायत अधिकारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस कारण ग्राम तियरी एवं फुल्ली के ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायत अधिकारी अपने ग्राम पंचायत में तीसरी किस्त को भी जल्द लाभार्थी के खाते में भेजें और आवास की मानिटरिंग करें। कार्य में लापरवाही बरत रहे किसी भी कर्मचारी एवं अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुक्त ग्राम विकास एवं भारत सरकार की टीम का जनपद में आगमन होना है। मनरेगा संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी 7 प्रकार के रजिस्टर, सिटिजन चार्टर, वाल राइटिंग, सेक की सूची से छूटे पात्र व्यक्तियों की सूची आदि तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें