दिलदारनगर (गाजीपुर)। ट्रेनों के विलंब से चलने पर विराम नहीं लग पा रहा है। रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली कई अप एवं डाउन की ट्रेनें घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। ठंड के इस मौसम में उन्हें गाड़ियों की प्रतीक्षा करना कष्टदायक साबित हो रहा है।
मुगलसराय-दानापुर रेलमार्ग पर दिलदारनगर स्टेशन स्थित है। इस मार्ग पर कई ट्रेनों का आवागमन होता है। पिछले कई दिनों से अप एवं डाउन की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मंगलवार को अप में अमृतसर मेल, फरक्का एक्सप्रेस एवं डाउन में तूफान एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा अमृतसर एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस दो घंटा, ब्रम्हपुत्र मेल 3, श्रमजीवी एक्सप्रेस 1, अपर इंडिया एक्सप्रेस 2, मगध एक्सप्रेस 4 घंटे विलंबित रही। वहीं डाउन में श्रमजीवी एक्सप्रेस, बाम्बे जनता एक्सप्रेस, मुगलसराय पटना पॅसेंजर 2-2 घंटा, मगध एक्सप्रेस 3, ब्रम्हपुत्र मेल 4, फरक्का एक्सप्रेस 1 तथा अमृतसर मेल 5 घंटा विलंब से थी। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अभाव में उन्हें प्लेटफार्म पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।