फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे में फंसा मैजिक, लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड सतरामगंज बाजार से देवल होते हुए बिहार प्रांत को जाने मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई। हर कदम मौजूद गड्ढों की वजह से जहां आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गड्ढों में वाहनों के फंसने से आएदिन लोगों को जाम का झाम भी झेलना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर बाद पाठक कटरा के पास पानी भरे गड्ढे में टाटा मैजिक फंस जाने से लोगों को एक घंटा जाम का सामना करना पड़ा। इससे लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

भदौरा बस स्टैंड रास्ते से ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, मुख्य स्टेशन, सेवराई गांव होते हुए देवल के रास्ते बिहार प्रांत को जाने वाली सड़क पर चौबीसों घंटे आवागमन का दबाव बना रहता है। मार्ग की हालत यह है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में करीब तीन बजे भदौरा बस स्टैंड के पास स्थित पाठक कटरा के पास सड़के पर पानी भरे गड्ढा में एक टाटा मैजिक फंस गया। इससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते जाम लग गया। जाम में फंसे लोग निकलने को लेकर जहां परेशान होगा। वाहनों के आगे-पीछे करने को लेकर लोगों में किचकिच होती रही है। एक घंटे बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सास ली। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। सड़क की दुर्दशा से नाराज लोगों ने बीते 31 अक्तूबर को सड़क के गड्ढे में भरे पानी में प्रतिकात्मक रूप से मछली मारने के साथ ही सत्याग्रह किया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के बाला जी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने गड्ढामुक्त करने के नाम पर ईंट-मिट्टी डालकर छोड़ दिया, जो इधर-उधर बिधर गई है। इससे स्थिति और भी खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें