गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बकुलियापुर गांव स्थित काली माता मंदिर के पास बागीचे में शुक्रवार को आधार कार्ड और स्टेट बैंक के कुछ जरूरी कागजात मिले। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने सभी कागजातों को लेकर इसकी जानकारी पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को दी।
ग्रामीण बब्लू चौहान, सतीश चौहान, सोनू यादव, देवनाथ पाल, शिवम चौहान, लक्ष्मण चौहान ने बताया कि डाकिया की लापरवाही से कोई भी आवश्यक कागज लोगों तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने बताया कि डाकिया द्वारा छात्रों के प्रतियोगी परीक्षाओं के आए प्रवेश पत्रों को लेने के लिए पोस्ट ऑफिस बुलाने का काम करता है। पोस्ट ऑफिस नहीं पहुंचने पर प्रवेश पत्रों और डाक से आए जरूरी कागजों को फेंकने का काम करता है। इसकी शिकायत कई बाद डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई। लेकिन अधिकारियों की ओर से डाकिया के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामधारी ने बताया कि डाकिया की इस कार्य की जानकारी कई बार अधिकारियों को दी गई है। साथ ही प्रमाण भी अब उनके उच्चाधिकारियों को दिखाने का काम किया जाएगा।
..