गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू सिंह यादव ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि वार्ड संख्या-1 से रेखा, 2 से मिंटू कनौजिया, 4 से मुहम्मद आकिब तथा वार्ड संख्या-5 से पारस कनौजिया को उम्मीदवार बनाया गया हैै। डा. यादव ने बताया कि वार्ड संख्या-6 से धीरेंद्र यादव, 7 से ममता यादव, 8 से शीला यादव, 9 रूबी, 10 परवेज अहमद, 11 बिंदू, 13 राजेश श्रीवास्तव तथा 16 से रजिया प्रत्याशी होंगी। इसके अलावा वार्ड संख्या- 17 से चंद्रबाला, 18 काशीनाथ वर्मा, 20 फजलुल इस्लाम, 21 धीरज वर्मा, 22 तनवीर अहमद, 24 से लालबहादुर कश्यप तथा वार्ड संख्या-25 से देवेंद्र यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।