फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग काउंटरों पर सादे लिबास में तैनात हुए विजिलेंस अधिकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर (गाजीपुर)। दीपावली और डाला छठ पर घर जाने वाले परदेशियों को आसानी से टिकट मिले इसके लिए रेलवे पूरी तरह गंभीर है। विभाग बुकिंग काउंटर के आसपास सादे लिबास में विजिलेंस टीम के अधिकारियों को तैनात कर दिया है। इनके तैनात हो जाने से बुकिंग टिकट पर सक्रिय दलालों पर जहां अंकुश लगा है, वहीं लोगों को आसानी से आरक्षित टिकट मिल जा रहा है।
विज्ञापन

दानापुर- मुगलसराय रेलखंड पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विभाग की ओर से विजिलेंस टीम के अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। यहीं नहीं बुकिंग काउंटर के अंदर से आरक्षित टिकट बनवाकर ऊंचे दामों पर बेचने वालों को भी चिह्नित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि त्यौहारों में दूसरे प्रांत में नौकरी करने वाले लोगों का घर आने का सिलसिला दीपावली से ही शुरू हो गया है। वापस जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षण के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सबसे अधिक इसका फायदा काउंटरों पर तैनात दलाल उठाते है। बुकिंग काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की मिली भगत से दलाल रिर्जेवेशन टिकट के महंगे दामों पर बेचने का काम करते है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरक्षण काउंटर/टिकट खिड़की पर अगर टिकट दलाल की सूचना या संदेह होने पर विजिलेंस विभाग के नंबर 155210 पर जानकारी दी जा सकती है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि टिकट दलाली को रोकने के लिए सादे लिबास में विजिलेंस के अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। अगर किसी को बुकिंग काउंटर पर दलालों की सक्रियता का शक या संदेह हो, तो तत्काल विजिलेंस के नंबर पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें