फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पथराव भी किया गया। जिससे गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मची रही। घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग चुटहिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के राजभर बस्ती निवासी अर्जुन राजभर अपने जानवरों को चारा लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह झब्बू राय के घर के पास पहुंचा। तभी झब्बू राय ने अर्जुन से कहा कि खेत में पानी देना है पाइप लेते आओ और जानवरों का गोबर साफ कर दो। लेकिन अर्जुन ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। यह बात झब्बू राय को नागवार गुजरी। इसे लेकर झब्बू राय ने अर्जुन की पिटाई कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर बस्ती के लोगों इसका विरोध किया। इसके बाद भी झब्बू राय ने अर्जुन को मारना बंद नहीं किया और बस्ती वालों को भी अपशब्द कहने लगा। तब बस्ती के लोग लाठी-डंडा लेकर निकल गए और हमला बोल दिए। इस दौरान दोनों पक्षों की महिला और पुरुषों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष से अर्जुन राजभर (30), निशा देवी (28), हरेंद्र राजभर (25), पवन राजभर (29), जंगली राजभर (52), सोनी (20) दूसरे पक्ष से झब्बू राय (32), विनोद राय (38), मुन्ना राय (42), गोपाल राय (34) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा करने के साथ ही तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर गया। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल मुआयना करने के लिए जिला अस्पताल भेज गया है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें