फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम अधिगम परीक्षा सकुशल संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नई दिशा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित न्यूनतम अधिगम परीक्षा सोमवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में करीब सत्तर प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उप बेसिक शिक्षाधिकारी ने कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर आयोजित होने के बाद न्यूनतम अधिगम स्तर की परीक्षा में साठ फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की एनपीआरसी स्तर पर परीक्षा होगी। इसमें 60 प्रतिशत अंक लाने वालों की ब्लाक और उसके बाद जिला स्तर पर परीक्षा होगी। जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा में चयनित मेधावियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। यह परीक्षा आज दिन में दस से बारह बजे तक जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों पर आयोजित की गई। परीक्षा में लगभग सत्तर फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने शहर के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
उधर, उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने तलवल द्वितीय, करीमाबाद, महाराजगंज एवं कुसुम्ही कला स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया।
सुहवल संवाददाता के अनुसार ब्लाक अंतर्गत सभी 128 परिषदीय विद्यालयों पर आयोजित न्यूनतम अधिगम स्तर की परीक्षा में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के कुल 12136 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर में नामांकित 25 में 11, प्राथमिक विद्यालय बोगना प्रथम में 159 में 113, प्राथमिक विद्यालय ढोंढावीर में 72 में 61, प्राथमिक विद्यालय तरछा में 109 में 55, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोगना में 43 में 35, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर में 65 में 56 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजपतपुर में 33 में 30 छात्र उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें