फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के सामने गुरुवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजन वृद्ध का शव लेकर घर चले गए। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलवा गांव निवासी रामअवतार यादव (58) शाम राजापुर गांव स्थित सराय गंधू अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां से वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और रिश्तेदारों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन वृद्ध का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें