फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वाइन फ्लू से पीड़ित मिलीं 80 वर्षीय वृद्धा, बीएचयू रेफर

विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया। हालत गंभीर होने पर 80 वर्षीय महिला मरीज को बीएचयू रेफर कर दिया गया। इधर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संचालित स्वाइन फ्लू की ओपीडी में बुखार, सर्दी, जुकाम संबंधित 75 मरीज पहुंचे। इसमें से 40 की जांच कराई, जो निगेटिव मिले।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य प्रोफेसर नीरज पांडेय ने बताया कि शहर से सटे एक गांव की एक 80 वर्षीय महिला को परिजन चेस्ट पेन और बुखार की शिकायत पर आठ सितंबर को दोपहर 1.15 बजे लेकर आपातकक्ष पहुंचे थे। चिकित्सकों ने ईसीजी करने के बाद वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। हालत गंभीर होने पर 10 सितंबर को आईसीयू में भर्ती किया गया। साथ ही उनके स्वैब की जांच हुई। जांच रिपोर्ट 24 घंटे बाद शुक्रवार को आई, जिसमें वह एच1एन1 पॉजिटिव मिलीं। हालत गंभीर होने 11 सितंबर को उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। उप प्राचार्य नीरज पांडेय ने बताया कि स्वाइन फ्लू की अलग से ओपीडी का संचालन हो रहा है। स्वाइन फ्लू के लिए 10 बेड का वार्ड भी स्थापित किया गया है, जिससे इसके पीड़ित मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया कराया जा सके।

सीने दर्द व बुखार की शिकायत के साथ वृद्ध महिला मरीज आठ सितंबर को भर्ती हुई थी। 24 घंटे बाद उनके स्वैब की जांच की रिपोर्ट एच1एन 1 पॉजिटिव आया। हालत गंभीर होने और एकल उन्हें आइसोलेट करने के लिए एकल आईसीयू की आवश्कता पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। - प्रो. आनंद मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल
विज्ञापन


शहर से सटे इलाके की एक वृद्ध महिला की मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। उनकी जांच रिपोर्ट एच1 एन1 पॉजिटिव आई है। वृद्ध होने और हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया है।- डाॅ. रामकुमार, प्रभारी सीएमओ गाजीपुर
मास्क और सेनेटाइजर किया जा रहा वितरित
मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य नीरज पांडेय ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए अलग से ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। यहां डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा यहां उपचार को पहुंचने वाले मरीजों को मास्क और सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से बचाव....

0 हाथों को दिन में कई बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं।

0 साबुन न होने पर हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

0 खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिश्यू पेपर या अपनी कोहनी से ढकें।

0 इस्तेमाल किए गए टिश्यू को तुरंत कूड़ेदान में फेंक दें।

0 भीड़भाड़ वाले स्थानों, अस्पतालों में या यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

0 बार-बार अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।

0 फ्लू जैसे लक्षणों (बुखार, खांसी, जुकाम) से पीड़ित व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखें।

0 शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, गुनगुना पानी, सूप और ताजा जूस पिएं।

0 तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें