फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सभी सात केंद्रों पर जांची गई 7748 कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन सभी केंद्रों पर साढ़े सात हजार से अधिक कॉपियों की जांच की गई। पहले दिन बड़ी संख्या में परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सभी सात केंद्रों पर 7748 कॉपियां जांची गई हैं। सबसे अधिक शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज स्थित केंद्र पर 2567 कॉपियां जांची गई, जबकि सबसे कम राजकीय बालिका इंटर कालेज में 237 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा राजकीय सिटी इंटर कालेज में 752, इंटर कालेज गहमर में 1137, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में 1864, अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 651 तथा बापू इंटर कालेज सादात स्थित केंद्र पर 540 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इससे पहले केंद्रों पर उप नियंत्रकों ने प्रधान परीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे घोषणापत्र भरवाया गया। मूल्यांकन के संबंध में परिषद की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों से उन्हें अवगत कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने नंदगंज, सादात एवं गहमर स्थित मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आधे परीक्षक अनुपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित परीक्षक रविवार से उपस्थित होकर मूल्यांकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें