फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वास्थ्य शिविर में 75 बच्चों का परीक्षण, दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बाराचवर विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक विद्यालय दुबिहा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें कक्षा एक से पांच तक के 75 बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। साथ ही स्वास्थ्य संंबंधित जानकारी भी दी गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और समुदाय के सभी बच्चों की व्यापक देखभाल प्रदान करने का एक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में जन्म के समय के दोष और उनके विकास में देरी संबंधित जांच शामिल है, जिससे शीघ्र पता लगाया जा सके। साथ ही मुफ्त उपचार का प्रबंधन किया जा सके। पहचान की गई स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित बच्चों को पहले ब्लाक स्तर इलाज होता है। इसके बाद जिला स्तर पर देखभाल और इलाज किया जाता है। जांच कर रहे चिकित्सक डाॅ. तारीक ने प्रधानाध्यापक को बताया कि विक्स के रजिस्टर को पूर्ण करते हुए प्रत्येक सोमवार को आयरन, फोलिक एसिड बच्चों को देना है। छह माह पर सभी बच्चों को कीड़ी की दवा देना है। इस मौके पर डाॅ. नूरी, राजेश राय सहित सभी अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें