फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से टूटा हाईटगेज बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। हमीद सेतु पर बड़े वाहनों पर रोक के लिए लगाया गया हाईटगेज बैरियर शुक्रवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन के धक्के से टूट गया। लोहे के एक हिस्सा नीचे गिर गया है, जिससे रास्ते का एक बड़ा भाग अवरुद्ध हो गया है। लेकिन किसी तरह लोग वाहन लेकर चल रहे हैं, जिससे किसी हादसे की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लोग जब टहलने के लिए निकले तो देखा कि लोहे के बैरियर का ऊपरी हिस्सा एक तरफ से टूटकर बीच मार्ग पर पड़ा हुआ है। कुछ समय बाद वहा राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि जिस तरह से यह लोहे का बैरियर टूटा है उससे लगता है कि किसी बड़े वाहन से धक्का लगा है। लोगों ने मांग किया कि अब इस हाईटगेज बैरियर की ऊंचाई बढ़ाई जाए। सुरक्षात्मक दृष्टि से लोहे के बैरियर के सभी हिस्से पर रेडियम युक्त पेपर भी लगाया जाना चाहिए, जिससे रात को रोशनी पड़ने पर दूर से ही अवरोध दिखाई देने लगे। इधर, गिरे गार्डर को हटाया नहीं गया है, जिससे आधे से अधिक रास्ता घिरा हुआ है। लोग दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों से वहां पहुंचने के बाद एकदम किनारे से निकल रहे हैं। अगर गार्डर को जल्द नहीं हटाया गया तो जाम भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें