फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया महासंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा के सभी 27 मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से महासंवाद का कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया। इसको देखने एवं दिखाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सभी मंडलों में पूरी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

गाजीपुर नगर मंडल के आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर इंटरनेट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के महासंवाद को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रवाद से ओतप्रोत भाव एवं विचार लोगों के मन में अंदर तक गहराई से प्रवेश कर भारत के विपक्षी राजनीतिज्ञों के सच को उजागर किया है। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुमित तिवारी, अखिलेश सिंह, रासबिहारी राय, कार्यक्रम संयोजक शशिकांत शर्मा, कुवंर बहादुर सिंह, कार्तिक गुप्ता, अर्जुन सेठ, राजन प्रजापति, गजनफर अली आदि उपस्थित थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार मंडल के मनिया चट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, मंडल अध्यक्ष रविंद्रनाथ राय उपस्थित थे। देवकली बाजार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि विपक्षी गठबंधन बिना नेतृत्वकर्ता के दिशाहीन गठबंधन है। सादात एवं बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार उत्तरी मंडल के सामुदायिक भवन हाल के कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों में नेतृत्व की कमजोरी उभरकर सामने आई है। । सदर मंडल पश्चिमी के कार्यक्रम में सदर विधायक डा संगीता बलवंत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज बिंद, गोपाल राय उपस्थित थे। करंडा में सरोज कुशवाहा, अमरेश गुप्ता, पवनजय पांडेय, भदौरा में विधायक सुनीता सिंह, विष्णु सिंह आदि उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार मंडल के रामलीला मैदान में भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। दिलदारनगर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पंकज राय, रमाकांत सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, राजकुमार गुप्ता, विनोद वर्मा, अनुग्रह जायसवाल, सोनू साहू आदि मौजूद रहे। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम में रमेश सिंह, धर्मेंद्र राय, धीरज तिवारी, हरिशंकर राय आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ
सैदपुर/औड़िहार। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को सैदपुर में तहसील के बगल में पेटिका लगा कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक आमजन से जुड़ने एवं उनके सुझावों को जानने के लिए एक अभिनव प्रयोग किया है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री रामतेज पांडेय, अविनाश बर्नवाल, बसंत सेठ, सुधीर पाटिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें