फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला स्तरीय गंगा मंथन प्रतियोगिता के विजेताओं को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गिरीशचंद्र त्रिपाठी एवं एसडीओ बीएन त्रिपाठी ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा एवं डॉ अकबरे आजम ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन कुल चार श्रेणियों लघु फिल्म, गंगा गान, लोगो एवं स्लोगन में किया। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अखलाक खान, डॉ. अमित यादव एवं डॉ. सारिका सिंह द्वारा आयोजित कराया गया जिसमें महाविद्यालय स्तर पर 41 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक वर्ग से चयनित कुल 11 छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें निशा यादव ने लघु फिल्म में पहला, अतिया जेहरा ने स्लोगन लेखन में प्रथम, प्राची यादव ने गंगा गान में द्वितीय तथा शीतल खरवार ने लोगो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिखा सिंह, स्नेहा राय, सलमा खातून एवं रिफत फातमा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें