जखनिया। स्थानीय विकास खंड में सोमवार को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से 50 दिव्यांगों को सहायक उपकरण एवं ट्राई साइकिल क्षेत्रीय विधायक त्रिवेणी राम की ओर से वितरित किया। इसके बाद उन्हें हरी झंडी दिखाकर अपने-अपने घरों को रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने मंत्रालय की ओर से दिव्यांगों को चिन्हित कर लाभान्वित करवाने के साथ ही सहायता राशि को बढ़वाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग किया है। कहा कि दिव्यांगों को पहले तीन सौ प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। जिसे बढ़ाकर पांच सौ कर दिया गया। रोडवेज बसों में इन्हें आने जाने की सुविधा स्वीकृत करवा दी गई है। ट्रेन में एसी कोच में आसानी से आरक्षण दिलवाने की सुविधा चालू कर दी गई है। कहा कि दिव्यांगों को पहले दुकान निर्माण योजना के अंतर्गत दस हजार शासन से ऋण के रूप में दिया जाता था, उसे बढ़ाकर पचास हजार करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। दिव्यांगों के लिए समय-समय पर स्कीम चलाई जाती है। जनपद में 319 कृत्रिम अंग लगाए गए हैं। क्षेत्र में 140 सड़कें बनवाने का प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही स्वीकृत होकर काम चालू होगा। मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वचालित ट्राई साइकिल की भी व्यवस्था करवाई जा रही है । जो सभी दिव्यांगों को चिन्हित कर उन्हें निशुल्क दी जाएगी ।दिव्यांग विभाग के जिला संयोजक नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिन दिव्यांगों को सहायक उपकरण से वंचित हो गए हैं। उनके लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम सनेहूआ में गोपीनाथ महिला महाविद्यालय में एक मार्च को दिव्यांग मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा दिया जाएगा। वंचित लोग शिविर में पहुंचकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान झूना सिंह, सालीक यादव, सुदामा, अरविंद राजभर सहित काफी संख्या में दिव्यांगों के परिजन भी रहे।