फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में सैनिकों पर हमला मोदी सरकार की सुरक्षा में गंभीर चूक का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद सैनिकों के सम्मान में तुलसी सागर स्थित कार्यालय से मृत सैनिकों को शहीद का दर्जा दो आदि नारे के साथ सोमवार को शांति मार्च निकाला। विभिन्न रास्तों से होता हुआ मार्च सरजू पांडेय पार्क में श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पुलवामा में सैनिकों पर हमला मोदी सरकार की सुरक्षा में गंभीर चूक का परिणाम है। इन शहीद सैनिकों को शहीद तक का दर्जा नहीं दे रही है। आरएसएस, भाजपा शहादत पर राजनीतिक रोटी सेंक रही है। उन्होंने पुलवामा के सैनिकों को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्या की परवाह नहीं है। पार्टी किसानों के हित की अनदेखी सहन नहीं करेगी। युवाओं को रोजगार देने के सवाल पर सरकार ने वादाखिलाफी की है। इससे युवाओं में रोष है। शहादत के नाम पर वोट की राजनीतिक रोटी सेंकने की इजाजत किसान, मजदूर एवं युवा नहीं देगा। इससे पहले दो मिनट मौन रख कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में रामप्यारे राम, राजेश वनवासी, सरोज यादव, गुलाब सिंह, योगेंद्र यादव, योगेंद्र प्रताप भारती, कमलाकर राम, रामप्रवेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा तथा विजयी वनवासी ने विचार व्यक्त किया। संचालन मोती प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें