फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को लेकर युवा सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिला तथा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान न्यूरो एवं आर्थोपेडिक सर्जन के रिक्त पद के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को निराशा हो रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इन चिकित्सकों की कमी से जिला मुख्यालय के 200 शैय्या वाले अस्पताल में दूरदराज से आने वाले गरीब मरीजों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। डाक्टर की कमी से उन्हें निजी महंगे अस्पतालों की शरण में जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों को अच्छी खासी चपत लग रही है। बताया कि इससे पहले भी हम लोगों ने सीएमएस से मिल कर उनसे इस समस्या के निराकरण की मांग की लेकिन अभी तक चिकित्सकों की कमी दूर नहीं हो पाई। चेतावनी दिया कि अगर जल्द ही व्यवस्था नहीं की जाती है तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर आदित्य, सुजीत, कृष्णा, अभय, सिद्धार्थ, विशाल, प्रभाकर, सत्यजीत, अनुपम, पम्मी, विनय, राहुल पांडेय, शिवाजी, संजय, रामाशीष, गौतम, सोनू, अमित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें