फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला प्रक्षेपण में प्रिया और चक्र प्रक्षेपण में सुनीता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 41वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा- 2019, का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर प्रोफेसर डॉ. बीएम प्रसाद ने किया। स्पर्धा के पहले दिन 100, 400 और 200 मीटर दौड़ का प्रथम चक्र पूरा हुआ। जबकि भाला एवं चक्र प्रक्षेपण, लंबी कूद तथा 1500 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाला प्रक्षेपण में प्रिया बिंद पहले, सोनी दूसरे, गायत्री तीसरे स्थान पर रहीं। चक्र प्रक्षेपण में सुनीता प्रथम, सोनम द्वितीय तथा मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार लंबी कूद में आरती यादव पहले, आकांक्षा राय दूसरे, सुप्रिया तीसरे तथा 15 सौ मीटर दौड़ में अमृता भारती प्रथम, रिद्धि सिंह द्वितीय, प्रियंका यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पहले प्रज्ञा रेंजर दल, एनसीसी एवं महाविद्यालय के चारों कुंज की छात्राओं एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा ड्रम धुन पर मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्ज्वलित कर क्रीड़ा ध्वज फहराया। इसके पहले क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शंभूशरण प्रसाद तथा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सरिता भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत कैप, बैज एव अंगवस्त्रम से किया। छात्राओं ने योग, संगीत और क्रीड़ा के माध्यम से गांव एवं भोर की एक मनमोहक एवं रंगारंग सामूहिक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में डॉ. कौशल किशोर श्रीवास्तव, डॉ. शिव कुमार, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. पूजा सिंह आदि शामिल रहे। जबकि दौड़ प्रारंभ कर्ता डॉ. संजय गुप्त, डॉ. एखलाक खान एवं डॉ. संतन कुमार राम रहे। कार्यक्रम का संचालन समारोहक डॉ. विकास सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें