गाजीपुर। एयर वाइस मार्शल ओमप्रकाश तिवारी का मंगलवार को वाराणसी से रेवतीपुर जाते समय जिला मुख्यालय स्थित बंशी बाजार में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने रेवतीपुर स्थित मां भगवती के मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
शहर में उनका स्वागत करने वालों में सुधीर पांडेय, शशांक तिवारी, दीपक उपाध्याय, गिरधारी जायसवाल, सत्यप्रकाश, रूद्रदेव राय, गर्वजीत सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र आदि शामिल रहे। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार एयर वाइस मार्शल ओपी तिवारी का रेवतीपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह रेवतीपुर गांव पहुंचे। वहां मां भगवती का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की धरती वीरों की धरती है। कोई भी कार्य लगन से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत और पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की बदौलत ही उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। कहा कि देश के युवाओं के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू हुई है। इससे युवाओं को लाभ मिल रहा है। आसपास के जिलों में अभी तक सैनिक विद्यालय नहीं है। अगर सैनिक विद्यालय बनेगा तो गाजीपुर एवं बलिया में सबसे पहले बनेगा ताकि लोग इसका लाभ ले सकें। इस कार्यक्रम के बाद एयर वाइस मार्शल अपने पैतृक गांव बलिया जिला स्थित सुरेमनपुर के लिए प्रस्थान कर गए। उनका स्वागत करने वालों में रेवतीपुर के थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, राकेश चौबे, विनोद खरवार, कामेश्वर राय, परमहंस राय, प्रेमसागर राय, धारा यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विद्याशंकर पांडेय एवं संचालन प्रवीण शुक्ला ने किया।