फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं बनेंगे राजनीतिक दलों की कठपुतली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती डा. भीमराव आंबेडकर उद्यान में मनाई गई। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमेशा से राजनीतिक दलों ने हमारा फायदा उठाया है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे महेंद्रनाथ ठाकुर ने कहा कि समाज की ओर से एक गरीब बच्चे को गोद लिया जाएगा तथा उसकी पढ़ाई और लालन पालन का वहन संगठन की ओर से किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि नाई समाज अपनी ताकत को पहचाने। संगठन में बड़ी शक्ति होती है। प्रदेश सचिव जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां की भीड़ नाई समाज की एकता को प्रदर्शित कर रहा है। हम एकजुट होकर एक ताकत बन सकते हैं। उपमंत्री रामअवतार शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज का विकास हो सकता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अब समाज के लोग राजनैतिक दलों के हाथों की कठपुतली नहीं बन सकते। इसी क्रम में समाज के गरीब, बीमार तथा लाचार लोगों की सेवा का भी संकल्प लिया गया। संचालन जेपी ठाकुर ने किया। इस मौके पर रवीन्द्र शर्मा, तौफीक सलमानी, नारद ठाकुर, बब्लू शर्मा, दिनेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, अब्बास सलमानी, संतोष, जमालुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें