फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा को बढ़ावा देने में सभी निभाएं भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के जलालाबाद स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण गुरुवार को संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। इस मौके पर विकासखंड जखनिया के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई थी। कई विषयों पर आयोजित इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्यमंत्री ने शिक्षकों तथा छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में कुल 100 मॉडल स्कूल बनने हैं। पहले चरण में 50 मॉडल स्कूल बन चुके हैं। राष्ट्र के विकास में शिक्षा का अहम योगदान है। शिक्षा को बढ़ावा देने में सभी लोग अपनी भूमिका निभाएं। प्रदेश में गाजीपुर नये मापदंड स्थापित कर रहा है। इस प्रकार के स्कूलों से पठन पाठन का वातावरण बनता है और छात्रों में उत्साह का संचार होता है। कहा कि प्रदेश की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने सभी जन प्रतिनिधियों से एक-एक प्राथमिक विद्यालय के विकास में योगदान करने की बात कही। आज उसका परिणाम सबके सामने आ रहा है। मॉडल स्कूल बनाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता को धन्यवाद दिया। कहा कि बिना किसी भेदभाव के सरकारी विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है। दूसरे चरण में एडेड स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। उन्होंने गांव के अवकाश प्राप्त शिक्षकों से अपील किया कि वह जिस विषय के जानकार हैं, विद्यालय में बच्चों को दो घंटे का समय अवश्य दें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद मॉडल स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में बने स्मार्ट विद्यालय मंत्री जी की ही प्रेरणा की देन है। रेलवे बोर्ड के सदस्य प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि स्मार्ट स्कूल बन जाने से गांव के गरीब छात्रों को भी अच्छी शिक्षा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सुनील सिंह, अनिल पांडेय, आरती गुप्ता, मुराहु चौहान, राजेश सोनकर, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, इंद्रदेव कुशवाहा, खरभू चौहान, रमेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें