फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में मार्च पास्ट की ट्रेनिंग दी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा(गाजीपुर)। हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में एसबी पब्लिक स्कूल गोशंदेपुर के परिसर में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्काउट ट्रेनर दिनेश भारद्वाज, रविकांत शर्मा एवं गाइड ट्रेनर नंदिनी भारती ने स्कूली बच्चों को आपदा की उत्पन्न परिस्थितियों में किस प्रकार लोगों की जान बचाई जाए एवं उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा विशेष संदर्भित स्थलों पर किस प्रकार सुगमता से पहुंचाया जाए इसका प्रशिक्षण दिया। बच्चों को बिना बर्तन के भोजन बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रामानंद दुबे ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। समता, समरसता और समाज को सुसंस्कृत करने का गुरत्तर दायित्व भी इन्हीं के कंधों पर है। जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव ने कहा कि स्काउट से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। शिविर के दौरान प्रधानाचार्य कपिलदेव यादव, आकाश, अरविंद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, नितिन प्रजापति, सचिदानंद दुबे, पीयूषकांत दुबे, अरविंद शर्मा, दयाशंकर दुबे, शशिकांत शर्मा, दीपक शर्मा, प्रीति शर्मा, रिंकू कुमारी, प्रतिभा दुबे, कुसुम सिंह, निर्मला सिंह, मंजू लता सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें