फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकांत, अंकित, यशु और श्यामजी का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को किया गया। इसमें चार जिले गाजीपुर, मऊ, बलिया और आजमगढ़ के 35 छात्रों ने अपने मॉडलों की प्रस्तुति कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सूर्यकांत वर्मा तथा अंकित गुप्ता के साथ ही राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के यशु वर्मा एवं श्यामजी गुप्ता का चयन राज्य स्तर की प्रदर्शनी के लिए किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी छात्रों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। प्रदर्शनी में निरीक्षक स्वाति परिहार, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रमोद कुमार, रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डा. अकबरे आजम, बृजेश पाठक, संजय पांडेय, कलाधर दुबे, छविनाथ मिश्र, रामसूरत सिंह, अनिल पांडेय, शैलेंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, रामजी पांडेय, सुरेश राम, शिवानंद चतुर्वेदी, गोपाल खरवार, नंदकिशोर सिंह, हरिशंकर गुप्ता, शशिकांत यादव, विशाल यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुबेदार यादव एवं अंत में प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें