देवकली(गाजीपुर)। शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासूपुर के परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है। इसके बिना मानव पशु तुल्य होता है। बालक एवं बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें तराशने की जरूरत है। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक चंद्रिका सिंह यादव को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्रम के साथ गीता प्रदान किया। सेवानिवृत शिक्षक श्री यादव ने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद भी रचनात्मक एवं सामाजिक सहयोग करता रहूंगा। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष डा. दीनानाथ सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, योगेशकांत, हसनैन खां, राजकुमार यादव, संतोष कुमार, सीताराम यादव, लल्लन यादव, आत्मप्रकाश, दीपक प्रसाद, शोभनाथ कुशवाहा, मनीषा यादव, पुष्पा तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, गोपाल यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जानकी यादव एवं संचालन दिवाकर सिंह ने किया।