गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने सोमवार को जंगीपुर से लावा जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बने गड्ढों को एक सप्ताह में पैचिंग कराते हुए सही कराने का निर्देश कार्यदाई संस्था के अभियंताओं को दिया। रोड पर बनी पुलिया जो क्षतिग्रस्त हालत में थी इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जेई को निर्देश दिया कि उसे नए सिरे से निर्माण कराकर पानी की निकासी की जाए। उसके दोनों तरफ बार्डर बनानेे का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किया जाना है, जिसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने रोड एवं पुलिया की मरम्मत के लिए मानक के अनुसार गुणवत्तायुक्त मटीरियल्स प्रयोग में लाने का निर्देश दिया।